शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने शुक्रवार को कढ़ाई करना सीखा। प्रशिक्षक कांता इन महिलाओं को कढ़ाई की बारीकियां समझा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के टांके और पैटर्न बनाने का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में महिलाओं को कई तरह के डिजाइन सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षक कांता उन्हें विभिन्न प्रकार के टांकों जैसे कि साटन स्टिच, फ्रेंच नॉट, और चेन स्टिच का उपयोग करना सिखा रही हैं। संवाद