शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से बुधवार को वाईडब्ल्यूसीए में साउंड हीलिंग थैरेपी सत्र का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने मानसिक शांति का अनूठा अनुभव प्राप्त किया। इस सत्र में साउंड हीलिंग थैरेपिस्ट रुचिका अनेजा ने 22 महिलाओं को साउंड हीलिंग की शांतिदायक एवं सकारात्मक शक्ति से परिचित कराया। इस दौरान विशेष ध्वनि तरंगों और कंपन के माध्यम से मानसिक तनाव को कम करने, मन को शांति प्रदान करने और आंतरिक संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया। हीलिंग साउंड और ध्यान (मेडिटेशन) तकनीकों के जरिये महिलाओं ने गहरे मानसिक विश्राम, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव किया। रुचिका अनेजा ने बताया कि साउंड हीलिंग तनाव और चिंता को कम करने, भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने तथा मन और शरीर में सकारात्मक सामंजस्य स्थापित करने में सहायक मानी जाती है। इस अवसर पर रोटरी पार्टनर्स भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद