फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नीटिंग क्रॉफ्ट में आत्म निर्भर बन रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। धामी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में महिलाएं नीटिंग क्राफ्ट यानी क्रोशिया और बुनाई का प्रशिक्षण पाकर आत्म निर्भर बन रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड संस्था की ओर से चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत केंद्र में 30 महिलाओं को बुनाई का काम सिखाया जा रहा है। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और आजीविका कमाने में सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशिक्षक एवं समन्वयक चंपा ने बताया कि इन महिलाओं को क्रोशिया और सिलाई से बनने वाले सभी उत्पाद बनाना सिखाए जा रहे हैं। इनमें रिंग, बैग, पर्स, स्वेटर, बेबी सेट और लॉंग कोट सहित सजावटी उत्पाद बनाना सिखाया जा रहा है। महिलाओं को यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 फरवरी तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें