फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर में पुल से नदी में कूदी महिला, बचाव अभियान जारी

Mon, 06 Jan 2025 11:41 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक महिला बडोण पुल से नदी में कूद गई है। सूचना मिलने के बाद महिला को बचाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमें माैके पर पंहुचीं।
विज्ञापन
पुल से नदी में कूदी महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक महिला बडोण पुल से नदी में कूद गई है। सूचना मिलने के बाद महिला को बचाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमें माैके पर पंहुचीं। जानकारी के अनुसार महिला पानी के तेज बहाव में बह गई है। आसपास के लोग भी नदी में कूदकर महिला को बचाने का प्रयास करते रहे। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। घटना सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है। दमकल विभाग के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि शहर से करीब दस किलोमीटर दूर भराड़ू-नोहली सड़क पर बडोण पुल से एक महिला ने छंलाग लगा दी। महिला को बचाने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें