शिमला। चक्कर में राहगीर महिला को एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शारदा देवी निवासी ढांडा ने बताया कि चक्कर के पास सुबह करीब 9:45 बजे सड़क के किनारे चल रही थी। इस दौरान कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गई। इस हादसे में महिला को चोटें आई हैं। ब्यूरो