शिमला। विकासनगर क्षेत्र में राहगीर महिला को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुंदर सिंह निवासी चैबड़ी डाकघर दनावली, ननखड़ी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के उपचार के लिए उसके साथ विकासनगर जा रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास कार ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला को चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छोटा शिमला थाने में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो