फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त कौशल से भारत बन सकता है विश्वगुरु : प्रो. मनु

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) एवालॉज में बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक विद्यार्थियों को रोजगार-योग्यता, पेशेवर तैयारी तथा उद्योग-उन्मुख दक्षताओं को विकसित करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। विवि के डीन, फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज प्रो. मनू सूद ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सशक्त कौशल विकसित कर ही भारत विश्वगुरु बन सकता है। कार्यक्रम में सुमेहा एवं डॉ. वंदना सहगल (एजेवीएनएल), डॉ. पुनीत भूषण एवं डॉ. विनोद नेगी ने साक्षात्कार कौशल, संप्रेषण कौशल, समूह चर्चा पर व्याख्यान दिए। उद्योग जगत से राधिका दुआ (चार्टर्ड अकाउंटेंट), रुचिका (मैनेजर, आरबीओ) वैशाली (सहायक प्रबंधक) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भानु कंवर (रीजनल ट्रेनिंग मैनेजर) देशराज (मैनेजर) रिलायंस निपोन लाइफ इंश्योरेंस ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में यूआईटी के निदेशक प्रो. एजे सिंह मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुनील मनकोटिया, डॉ. संजीत शर्मा, आशीष भारद्वाज, बलवीर ठाकुर, सुजल बिष्ट, वेदांश शर्मा, युवराज तिवाना ने शिरकत की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें