शिमला। अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव के तहत शिमला में लकी ड्राॅ निकाले गए। इसमें टांगरी ज्वेलर्स में अर्चना और पितांबरा ज्वेलर्स देवेंद्र कुमार विजेता रहे। इन सभी विजेताओं को अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव के तहत पुरस्कार दिए गए। टांगरी ज्वेलर्स के संचालक अतुल टांगरी, पितांबरा ज्वेलर्स के संचालक वासुदेव ठाकुर ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस त्योहारी सीजन में खरीददारी करें तथा इस शुभ लाभ महोत्सव का लाभ उठाएं। अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव में खरीददारी करके सैकड़ों लोगों ने आकर्षक उपहार प्राप्त किए हैं। 15 अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर तक शुभ लाभ महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सहयोगी ज्वेलर्स, प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक, गारमेंट्स और अन्य कैटेगरी के प्रतिष्ठानों में शुभ लाभ काउंटर लगाए गए हैं।