शिमला। पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों से 16 शराब की बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को आठ बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऊना नंबर-1 ब्रांड की आठ बोतलें पकड़ी हैं। आरोपी की पहचान रणधीर सिंह निवासी सुन्नी के रूप में हुई है। वहीं दूसरा मामले में एक व्यक्ति को आठ बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी पूरन चंद के खिलाफ प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39(1)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सुन्नी दोनों मामलों की जांच कर रही है। ब्यूरो