फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वन्यजीव सप्ताह का कल होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। 75वें वन्यजीव सप्ताह में साइकिल रैली, ट्रैकिंग, मैराथन, बर्ड वॉचिंग से लेकर चीर फीजेंट रिलीज का रोमांच देखने को मिलेगा। इसका शुभारंभ शहर के ढली स्थित वाटर कैचमेंट गेट पर शुक्रवार को होगा। इस दौरान ओपन और विभागीय श्रेणी में ओपन पेंटिंग, वन्यजीव फोटोग्राफी और वीडियो डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे। प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आलोक प्रेम नागर ने यह जानकारी दी। वन्यजीव सप्ताह देशभर में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ नेशनल पार्क और सेंचुरी के भीतर रहने वाले तथा बाहरी लोगों को भी प्रकृति से जोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें