फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वेलफेयर सोसायटी ने मरीजों को बांटा आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी की ओर से सोमवार को विशेष अभियान के तहत मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण आहार बांटा गया। इस दौरान सोसायटी ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और अन्नाडेल स्वास्थ्य केंद्र में टीवी के मरीजों को आहार बांटा। सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम सदरेट ने बताया कि सोसायटी ने संकल्प लिया है कि हम प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के साथ मिलकर शिमला शहर को टीवी मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने सोसायटी को प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीवी के रोगियों को पोषायुक्त आहार सहायता देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति के महासचिव सुनील धर और उपाध्यक्ष अनीता चानना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें