शिमला। आईएचएम कुफरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित हुई। बीएससी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में भोजन और चाट-पकौड़ी की भी व्यवस्था रही। नए सत्र के लिए जतिन भार्गव को कैप्टन और हिमांशु लखटा को वाइस कैप्टन चुना गया। आयुष को मिस्टर फ्रेशर और गुनगुन को मिस फ्रेशर चुना गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद