फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में बारिश, चार घंटे तक छाई रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में शनिवार को आधे दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहा। आधे दिन तक बारिश का क्रम जारी रही। इसके साथ चार घंटे तक धुंध भी छाई रही। धुंध छाने से विजिबिलिटी काफी कम रही। वाहन चालकों को लाइटों का इस्तेमाल करना पड़ा। बारिश का क्रम दोपहर 2:30 बजे तक चला। इसके बाद बादल छंटना शुरू हो गए और मौसम खुशनुमा बन गया। शाम 4:30 बजे आसमान से बादल पूरी तरह छंट गए और हल्की धूप भी निकली। राजधानी और आसपास क्षेत्र में शनिवार को 8.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच हुई। इस अवधि में छह मिलीमीटर जबकि 11:30 से 2:30 बजे की अवधि में 1.6 मिलीमीटर और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे की अवधि में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, छाई धुंध के बीच रिज मैदान में बने दृश्य को पर्यटकों ने कैमरे में भी कैद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें