फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में बिगड़ा मौसम, दोपहर बाद बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार को दोपहर बाद 12:30 बजे कड़ाके की धूप के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान मौसम के बदलाव को लेकर हर कोई हैरान था। इसके बाद शाम चार बजे गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट आने से राजधानी का मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई। पहाड़ों पर 25 से 28 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 29 अक्तूबर से फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें