फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रदेश में चार दिन मौसम साफ, ऊना में 36 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

Fri, 25 Mar 2022 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.5, कांगड़ा-सुंदरनगर में 30.5, हमीरपुर 30.5, चंबा 29.5, धर्मशाला 29.2, भुंतर 28.8, सोलन 27.2, शिमला 21.6, डलहौजी 19.0, कल्पा 18.8, कुफरी 14.6 और केलांग में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 19.0, ऊना 13.6, शिमला-धर्मशाला 13.2, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 12.8, डलहौजी 11.8, मंडी  10.6, सोलन  9.5, मनाली  6.2, कल्पा 3.1 और केलांग 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें