फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जमने लगे झरने और झीलें

Mon, 11 Dec 2017 01:12 PM IST
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कई नाले, झरने और झीलें जम गई हैं। नदी-नालों की धारा थमकर ठोस बर्फ में तब्दील हो गई है। पानी शीशे का रूप ले चुका है। शीत मरुस्थल जिला लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों पर रात्रि तापमान 0 से 12 डिग्री लुढ़क गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में यहां 10 हजार फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों पर विचरने वाले वन्य प्राणी प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। खासकर आईबैक्स (टंगरोल) प्रजाति का वन्य जीव झुंडों में प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। 
वन विभाग लाहौल ने इन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखते हुए पेट्रोलिंग शुरू कर दी है ताकि कोई इनका शिकार न कर सके। सुरक्षा को लेकर रेंज अधिकारियों के साथ 29 वन रक्षकों ने इन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी लाहौल जय राम ने लोगों से अपील की है कि यह वन्य प्राणी प्यास बुझाने के लिए निचले इलाकों की ओर उतरते हैं। ऐसे में इन प्राणियों से किसी तरह की छेड़छाड़ न करें।

उन्होंने कहा कि तांदी के छुरपक स्थित पेट्रोल पंप से लेकर दारचा तक जगह-जगह आईबैक्स सुबह के समय प्यास बुझाने के लिए आ रहे हैं। जय राम ने बताया कि इन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के अधिकारियों व वन रक्षकों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें