फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मल्याणा में नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में 24 घंटे जलापूर्ति योजना को जमीन पर उतारने का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। सुएज कंपनी ने वीरवार से मल्याणा वार्ड में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह पाइपलाइन शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) की महत्वाकांक्षी शिमला 24 घंटे जलापूर्ति योजना के बुनियादी ढांचे का अहम हिस्सा है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान कंपनी की ओर से स्थानीय लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सड़क और रास्तों की खोदाई के दौरान लोगों और वाहनों की आवाजाही बाधित न हो, इसके लिए टीम जरूरी व्यवस्थाएं कर रही है। वहीं बारिश के कारण कुछ समय से रुका टुटू वार्ड में पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे वार्ड में योजना के काम को गति मिलने की उम्मीद है। टुटू वार्ड की पार्षद मोनिका भारद्वाज और मल्याणा वार्ड की पार्षद शांता वर्मा ने अपने-अपने वार्ड में चल रहे सुएज कंपनी के कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों पार्षदों ने मौके पर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया और काम की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें