शिमला। भारी बारिश के कारण गिरि पेयजल परियोजना में रविवार को गाद आने से शहर के लिए पानी की आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय गिरि में चार में से दो पंप ही चल पाए। इससे शहर को कम पानी मिला, जिससे कई इलाकों में देरी से पानी की आपूर्ति हुई। कंपनी के अनुसार गाद थमने पर दोपहर बाद ही गिरि से शहर के लिए पानी की आपूर्ति सुचारु हुई है। शहर में इन दिनों कंपनी एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन पानी दे रही है। सोमवार को भी इसी शेड्यूल के अनुसार लोगों को पानी दिया जाएगा। ब्यूरो