शिमला। शहर के छोटा शिमला से राजभवन तक डक्ट निर्माण के दूसरे चरण के कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। निर्माण कार्य के लिए शुक्रवार को जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान पाइपलाइन टूट गई, जिससे हिमलैंड और कनलोग क्षेत्रों में शनिवार को पानी की आपूर्ति बाधित रही। पानी की सप्लाई ठप होने से दोनों क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संबंधित विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद