फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर बर्बाद बह रहा पानी, मेयर ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पेयजल लाइन में हो रही लीकेज पर शुक्रवार को महापौर सुरेंद्र चौहान ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई। दोपहर के समय महापौर यहां से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पेड़ के पास सड़क पर बने पानी के तालाब पर पड़ी। महापौर ने यहां घोड़ा संचालकों से भी बात की। संचालकों ने कहा कि रोजाना पेयजल आपूर्ति के समय यहां पाइपलाइन में लीकेज होती है। इसका पानी बर्बाद बहता है। इस बारे में कई बार कंपनी को सूचना दी है। महापौर ने तुरंत कंपनी के अधिकारियों से फोन पर बात की। पूछा कि इतने दिन से पेयजल लाइन की यह लीकेज दुरुस्त क्यों नहीं की जा रही है। निर्देश दिए कि जल्द ही इसे दुरुस्त किया जाए। इससे रिज मैदान को भी नुकसान हो रहा है। साथ ही पानी का तालाब बनने से पैदल आवाजाही भी बाधित हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें