शिमला। मशोबरा ब्लॉक में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए पंचायत, वेस्ट वॉरियर्स संस्था और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के संयुक्त प्रयास से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया गया। इस इकाई का निर्माण ऐसी जगह किया है जहां पहले कचरे का ढेर लगा रहता था। कार्यक्रम में पंचायत के उपप्रधान रतन चंद ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। पंचायत सचिव राजन मोक्टा, वार्ड सदस्य, स्थानीय लोग और एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि क्रांति ठाकुर और विक्रम भी मौजूद रहे। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सहयोग से यहां सुविधाएं विकसित कर इसे मॉडल केंद्र का रूप दिया है। इकाई में रोजाना 1300 किलो सूखे कचरे के प्रसंस्करण की क्षमता है। मशोबरा ब्लॉक से आने वाले सूखे कचरे को स्वच्छता मित्र अलग-अलग श्रेणियों में छांटेंगे। संवाद