मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का गगल एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
- फोटो : संवाद
देश में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ा चेहरा माने जाने वाले मनिंदर जीत सिंह बिट्टा बुधवार को गगल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्यटन नगरी मैक्क्लोडगंज स्थित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भेंट की। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर में जवानों पर हुए आतंकी हमलों को लेकर कहा कि चाहे सरकार कांग्रेस की हो या बीजेपी की, भारतीय सेना अपना काम करती है। जब भारतीय सेना पर हमला होता है तो गोली का जवाब गोली से ही दिया जाता है। अब भारतीय सेना को दिल्ली से गोली चलाने की परमिशन नहीं लेनी पड़ती है। जितनी भी फोर्स देश में है वह अपने तरीके से अपना काम करती हैं।