राजधानी शिमला के लोअर खलीनी में रोशन बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मकान में अचानक धमाका हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। धमाका इतनी जोरदार था कि कमरे की एक दीवार और दरवाजा गिर गया। धमाका सुनने के बाद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।