शिमला। राजधानी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की बारहवीं कक्षा की 104 मेधावी छात्राओं को डिजिटल उपकरण खरीदने के लिए 16-16 हजार रुपये वाउचर वितरित किए गए। इन छात्राओं को यह वाउचर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना के तहत दिए गए। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को लेपटॉप/टैबलेट के माध्यम से तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधनों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य राखी पंडित ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद