फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची नहीं हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंचायत चुनाव के लिए जिला शिमला में वीरवार को मतदाता सूची जारी नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर फिलहाल मतदाता सूचियां जारी नहीं की हैं। इससे पहले दावा किया था की 13 नवंबर तक हर हाल में मतदाता सूची जारी की जाएगी। बाकायदा सभी खंड विकास अधिकारियों को इस बारे में निर्देश भी जारी किए थे। दो दिन पहले तक सारी प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी लेकिन सूचियां जारी नहीं की गईं। इससे पहले पंचायत चुनाव का रोस्टर भी जारी करने पर रोक लग गई थी। अब मतदाता सूची जारी न होने से पंचायत चुनाव के जनवरी तक लटकने की संभावना बढ़ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें