शिमला। शोघी के पास निजी वोल्वो और एचआरटीसी बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों बसों में बैठी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मामला सुबह करीब पौने नौ बजे का बताया जा रहा है जब निजी वोल्वो सोलन से शिमला की ओर जबकि एचआरटीसी बस शिमला से सोलन की ओर जा रही थी। दोनों बसें शोघी में फूड प्लाजा के पास आपस में टकरा गईं। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने निजी वोल्वो के चालक सोनू निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो