फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी में स्वयंसेवियों को दी संस्कार की शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। धामी कॉलेज की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी, व्यायाम और योगाभ्यास से हुई। इसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और सेवा भावना का परिचय दिया। दोपहर बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में भाषा एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ सदस्य एवं संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. मस्त राम शर्मा ने संस्कार, मूल्य और भारतीय दर्शन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्कार व्यक्ति के चरित्र निर्माण की आधारशिला होते हैं और जीवन को नैतिक दिशा प्रदान करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने सत्र को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें