फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरडीसी चयन प्रक्रिया में स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लिया। चयन प्रक्रिया में विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ड्रिल, सांस्कृतिक प्रस्तुति, साक्षात्कार और स्क्रीनिंग के माध्यम से स्वयंसेवकों का मूल्यांकन किया गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पूनमा वर्मा और डॉ. लखबीर सिंह के सहयोग से स्वयंसेवकों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें