फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वयंसेवकों ने गुजरात में हुए शिविर में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के राजकीय महाविद्यालय संजौली के दो राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने गुजरात में आयोजित सात दिवसीय वंदे मातरम् (राष्ट्रीय एकता शिविर) में हिस्सा लिया। मान्सी वर्मा और द्रुव ठाकुर ने 22 से 28 अक्तूबर तक हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में हुए इस शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्हें देश की संस्कृति, संविधान और युवा नेतृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। शिविर में नेशन फर्स्ट सत्र, भाषा शिक्षण गतिविधि और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम हुए। एक्सपोजर विजिट के दौरान स्वयंसेवकों ने साइंस सिटी, साबरमती और पुल का भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें