शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर को संवारा। स्वयंसेवियों ने पौधों की देखभाल, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उपयोगिता से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाचार्य सुमन पटियाल ने स्वयंसेवियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, ऊर्जा के सदुपयोग और आने वाली चुनौतियों से निपटने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि जगदीश तांटा ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए जीवन में जिम्मेदारी और सेवा भावना अपनाने पर बल दिया। संवाद