शिमला। राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने श्रमदान, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सेवा जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रबंधन के अनुसार कैंप में छात्रों को विद्यार्थियों में सेवा भावना, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल प्रबंधन के अनुसार सात दिनों तक स्वयंसेवियों ने श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाए। कार्यक्रम के समापन स्थानीय विद्यालय की शास्त्री अध्यापिका पूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जुड़ने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की प्रेरणा देती है। प्रधानाचार्य जयदेव नेगी ने बताया कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। एनएसएस प्रभारी प्रभात किरण ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए प्रधानाचार्य जयदेव नेगी और स्टाफ सदस्यों का आभार जताया। संवाद