फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घणाहट्टी में स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में शुक्रवार को एनएसएस शिविर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव पड़हेच में सफाई की और रास्तों से झाड़ियां काटीं। इसके बाद मंदिर के आसपास सफाई की। बौद्धिक सत्र में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. देवीचंद कश्यप ने गांव में स्वयंसेवियों और ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कृषि में कॅरिअर बनाने के लिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग की। इसके अलावा जैविक खाद बनाने का प्रैक्टिकल भी किया। प्राकृतिक कीटनाशक बनाकर जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों को कृषि योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने 10,000 रुपये की राशि एनएसएस शिविर के लिए प्रदान की। इस मौके पर एडीओ कांता शर्मा, प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी मैनेजर सुमेधा, एनएसएस प्रभारी यदुबाला, अमरचंद, वीना, अनीता, हेमंती, एसएमसी सदस्य अनु, हेमलता और सीता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें