फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोर्टमोर में स्वयंसेवियों को दी समाजसेवा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में पांचवें दिन वीरवार को समाजसेवी कल्पना संघाईक ने राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने छात्राओं को समाज के प्रति समर्पण की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने एनएसएस प्रभारी, शिक्षकों और सभी स्वयंसेवकों को इस शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं। शिविर के आगामी दिनों में अन्य संसाधन व्यक्ति भी विद्यालय में आकर स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा और समाजहित के कार्यों के प्रति प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें