फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने संकल्प सेवा अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को कपड़े और कंबल वितरित किए। अभियान के दौरान एकत्रित धनराशि से 25 कंबल खरीदे जिन्हें महाविद्यालय परिसर के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया। इसके अलावा, एकत्रित किए गए कपड़े भी जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य डॉ. कामायनी बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लखबीर सिंह और डॉ. पूनमा वर्मा का इस अभियान में विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें