शिमला। राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौड़ा मैदान में चल रही इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते एक भी मैच नहीं खेला गया। दो दिन अवकाश के बाद अब 23 मार्च (सोमवार) को प्रतियोगिता के बचे हुए मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप इंस्ट्रक्टर संजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के चलते खेलकूद प्रतियोगिता का एक भी मुकाबला नहीं खेला गया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल का फाइनल और खो-खो तथा बैडमिंटन के मुकाबले खेले जाने थे। गौरतलब है कि आईटीआई में बीते 16 मार्च से इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता चली हुई है। इसमें आईटीआई के छात्र-छात्राओं के 12 हाउस भाग ले रहे हैं। इनमें 8 बॉयज और 4 गर्ल्स के हाउस शामिल हैं। संवाद