फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के विद्यार्थियों के लिए वीरवार को प्री-व्यावसायिक प्रशिक्षण भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 67 बच्चों ने भाग लिया। भ्रमण में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। समग्र शिक्षा अभियान के प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि इस भ्रमण में स्कूल के कक्षा 6 से नौंवीं तक के 67 विद्यार्थियों को आईटीआई मशोबरा ले जाया गया। आईटीआई में विद्यार्थियों को वेल्डिंग, इलेक्ट्रिकल, आईटी और कटिंग एवं टेलरिंग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अनीता गुप्ता, आईटीआई प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें