फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पांजड़ी स्कूल का विवेकानंद हाउस बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल पांजड़ी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया। यह आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विवेकानंद सदन ने रस्साकशी में सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही चम्मच रेस में कार्तिक और काव्या ने जीत दर्ज की। वहीं कबड्डी और बैडमिंटन में भी विवेकानंद सदन विजयी रहा। स्किपिंग रोप में हर्षित प्रथम रहे। आरुषि, रोहन, कंचन, आदर्श, अर्पित और नवीन सहित कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाया। प्रतियोगिताओं के आधार पर विवेकानंद सदन ने पहला और टैगोर सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अध्यापिका सीमा बाई ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बीना कश्यप ने खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। शिवानी सिसोदिया, रीता देवी और अनीता के निर्देशन में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें