शिमला। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय में विवेक जायसवाल ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व विवेक जायसवाल ने बीएसएनएल के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इन्हें दूरसंचार क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक समय तक कार्य करने का अनुभव है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ से रणनीति, प्रचालन एवं विपणन में विशेषज्ञता के साथ एमबीए (पीजीडीएम-आईपीएमएक्स) भी किया है। उन्होंने गुरुग्राम के प्रधान महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य किया है। इससे पहले बंगलुरू में अपर महाप्रबंधक (सेल्स एवं मार्केटिंग और ईबी) के पद पर वर्ष 2017 से 2023 तक कार्य किया। महाप्रबंधक दूरसंचार जिला हुबली, धारवाड़, कर्नाटक के पद पर वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक कार्यरत रहे। वर्ष 2012-13 के दौरान दूरसंचार विभाग में बतौर निर्देशक (टीईसी) भी कार्य किया। इसके अलावा जायसवाल को वर्ष 2005 के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा विशिष्ट संचार सेवा पदक पुरस्कार से सम्मानित किया है। संवाद