सुन्नी/शिमला। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सुन्नी में वीरवार को जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी का आयोजन जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इसमें मिस्टर फेयरवेल का खिताब विशाल और मिस फेयरवेल का खिताब निधि ने जीता। शिक्षा समिति की प्रबंधक सदस्य मोनिका गुप्ता ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य चंपा वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया। संवाद