फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विनोद चुने कल्होग एसएमसी के प्रधान, भरत राम उपप्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चायल/कंडाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक विगत दिन प्रधानाचार्य राधा कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करना, चयनित पदाधिकारियों को स्कूल की गतिविधियां चलाने में उनके कर्तव्य व अधिकारों की जानकारी देना और अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना रहा। बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के महत्व एवं दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। इसमें विनोद को प्रधान, भरत राम को उप प्रधान चुने गए। इसके साथ कार्यकारिणी के सदस्यों और पदेन सदस्यों का भी चयन किया गया। प्रधानाचार्य ने नवगठित समिति का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें