शिमला। फॉरेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, वाइल्ड लाइफ सर्किल शिमला की नई कार्यकारिणी का गठन कर विंकेश चौहान को अध्यक्ष, विकास नेगी को महासचिव और कमल किशोर कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके दिलीप शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और काजल जोशी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संजीव शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। शिमला वाटर कैचमेंट वाइल्डलाइफ रेंज ढली में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किय गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश स्टेट फॉरेस्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। कार्यकारिणी में रचना वेक्टा और रोहित शर्मा प्रेस सचिव, विक्रम शर्मा और अक्षय कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं। सतीश शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया है। देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, वीरेंद्र शर्मा, भूपिंदर सिंह और संजीव कुमार को सलाहकार मंडल में शामिल किया है। इस दौरान सतीश शर्मा ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी। संवाद