फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: विक्रमादित्य सिंह बोले- कंगना रणाैत ने एक हफ्ते में माफी नहीं मांगी तो मानहानि का मुकदमा करेंगे

Thu, 26 Sep 2024 12:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रणाैत को सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।  
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह, कंगना रणौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रणाैत को सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।  मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कहा, 'कंगना रणाैत हर संभव मुद्दे पर बोलती हैं, लेकिन वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर नहीं बोलती हैं। हिमाचल प्रदेश ने इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना किया, कई लोगों की जान चली गई, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन आज तक उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा, केंद्र और पीएम मोदी से क्या मदद ली है। वह केवल मुख्यमंत्री, कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाती हैं और राहुल गांधी के बारे में बेतुकी बातें  करती हैं। सोनिया गांधी के बारे में उन्होंने जो कहा, उसके बारे में हमने उनसे कहा है कि अगर वह एक हफ्ते के भीतर माफी नहीं मांगती हैं, तो हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना कोई बयान नहीं हो सकता। अगर वह माफी नहीं मांगती हैं, तो हम उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा करेंगे। अब उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के कल्याण पर ध्यान देना चाहिए, जिसके लिए वह सांसद चुनी गई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें