फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विधानसभा में विक्रमादित्य ने किया पंचांग का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विधानसभा परिसर में बुधवार को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विक्रम संवत् 2083 (सन् 2026-27) के देशराजीय पंचांग (कैलेंडर) का लोकार्पण किया। यह पंचांग टुटू के श्री कामनापूर्णी गोशाला समिति एवं पंचगव्य केंद्र के लिए मुकुल गुप्ता ने अपने पूज्य माता-पिता की स्मृति में सभी को भेंट किया है। पंचांगकर्ता डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, चैत्र प्रविष्टे 6, बृहस्पतिवार 19 मार्च से होगा और इसका समापन चैत्र प्रविष्टे 23 मंगलवार 6 अप्रैल 2027 को होगा। इस वर्ष का राजा गुरु और मंत्री मंगल रहेगा और संवत्सर का नाम रौद्र है। यह वार्षिक पंचांग कैलेंडर इस साल सातवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस अवसर पर डॉ. देशराज शर्मा, मुकुल गुप्ता, गौशाला के प्रधान सुरिंदर ठाकुर, टुटू वार्ड की पार्षद मोनिका भारद्वाज, व्यापार मंडल टुटू के प्रधान राजीव सूद, पूरण चंद, तरुण शर्मा, सुरिंदर बटला, रंजन भारद्वाज, आरएल डोगरा, ओम प्रकाश और ललित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें