फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकासनगर स्कूल कबड्डी में बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय विकासनगर के छात्रों ने कसुम्पटी ब्लॉक के खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अंडर-14 बालक वर्ग में विवेक ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। समूह गान और एकांकी नाटक में भी विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती और सोलो गायन में विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में लोक नृत्य और एकांकी नाटक में पहला स्थान मिला। सोलो गायन और कबड्डी में छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूडो में कौशर अली ने स्वर्ण पदक जीता जबकि माही और रिंकू ने कांस्य पदक हासिल किए। कुश्ती में सिमरन ने स्वर्ण पदक जीता। माही ने रजत और कांस्य, रिंकू और प्रेरणा ने रजत तथा दिनेश ने कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेनू रतन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। अभिभावकों ने पीईटी रजनी ठाकुर, विनोद, राहुल और समस्त अध्यापक वर्ग को भी सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें