सब्जियों से लदी पिकअप गिरी, चालक घायल
शिमला। राजधानी के ढली थाना क्षेत्र के तहत एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें वाहन चालक रमेश को चोटें आई हैं और अस्पताल में दाखिल है। वाहन में लदी हजारों रुपये की सब्जियां भी हादसे में खराब हो गईं। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह जुन्गा क्षेत्र में यह घटना पेश आई। वाहन चालक रमेश पिकअप में सब्जियां लादकर शिमला की तरफ आ रहा था। जुन्गा-सुईटा मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में चालक अकेला ही था। गनीमत रही कि वाहन पेड़ों और झाड़ियों में फंस गया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।