शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बुधवार को विवि में ट्रेवल 4.0 : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन मॉर्डन टूरिज्म इंडस्ट्री पुस्तक का विमोचन किया। विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के प्रो. नितिन व्यास और डॉ. प्रीति आर नगल की लिखी यह पुस्तक आधुनिक युग में एक अनूठी प्रस्तुति है। इसमें पर्यटन और यात्रा उद्योग पर आईए के प्रभाव का विश्लेषण किया है। इसमें यात्रा योजना, बुकिंग, आतिथ्य सेवा, परिवहन और ग्राहक व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर किया गया है। ब्यूरो