शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बिजनेस सूत्र पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के सह लेखक प्रो. तेजिंदर शर्मा, प्रो. कुलभूषण चंदेल और प्रो. वीके सिंह हैं। पुस्तक भारतीय ज्ञान परंपरा के सिद्धांतों को आधुनिक प्रबंधन एवं नेतृत्व की अवधारणाओं से जोड़ती है। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित प्रबंधन और नेतृत्व के सिद्धांत आज भी वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक हैं। पुस्तक भारतीय दर्शन के मूल तत्वों को आधुनिक प्रबंधन की आवश्यकताओं के साथ जोड़ने का सार्थक प्रयास है जो विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए उपयोगी किताब साबित होगी। कार्यक्रम में अधिष्ठाता योजना प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान, प्रो. एसएस नारटा और प्रो. ओपी शर्मा सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। संवाद