फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ताराहॉल के पास वाहनों में टक्कर, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ताराहाल के पास सोमवार सुबह बीआरओ के ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इस वजह से दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। सप्ताह के पहले दिन सुबह के समय हुए इस हादसे के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी समय के लिए प्रभावित हुई। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कर्मचारी को तैनात किया और वाहनों की एकतरफा आवाजाही को सुनिश्चित किया। कुछ समय बाद ट्रक और कार को हटाने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से सुचारू रूप से हो सकी। दोनों वाहन चालकों की तरफ से पुलिस में लिखित शिकायत की सूचना नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें