फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में दो जगह वाहन खराब, यातायात रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सुबह शिमला में यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला। शहर के तवी चौक और चक्कर बाइफरकेशन पर वाहन खराब होने से जाम लगा रहा। हालांकि यातायात पुलिस ने दोनों स्थानों पर तत्काल मोर्चा संभाल लिया। सुबह करीब 9:20 बजे तवी चौक के पास एक ट्रक सड़क पर रुक गया। व्यस्त मार्ग पर ट्रक खड़ा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस ने ट्रक को सड़क किनारे करवाया। वाहन ठीक करने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया। वहीं 9:35 बजे चक्कर बाइफरकेशन के पास एक पिकअप खराब हो गई। यातायात पुलिस ने वाहन को किनारे करवाया और वाहनों की आवाजाही सामान्य की। दोनों सड़कों पर सुबह के समय करीब एक घंटे का जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें