फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरु पूर्णिमा पर राम मंदिर में गूंजे वेद मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राम मंदिर में बुधवार को गुरुतत्त्व उत्सव एवं रुद्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधकों और शहरवासियों ने भाग लिया। शाम 4:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में गुरु वंदना, वेद मंत्रों के उच्चारण, सत्संग और ध्यान के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, बेंगलुरु से पहुंचे स्वामी कृपानंद तथा वेद पंडित अरुण और निशांत ने रुद्रम सहित वैदिक मंत्रों का उच्चारण करवाया। इसके बाद आयोजित सत्संग में भूपेंद्र शर्मा, नमिता सूद, सावित्री और सत्संग टीम ने गुरु एवं भगवान शिव को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की राज्य मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि रुद्र पूजा भगवान शिव के रुद्र स्वरूप की वैदिक उपासना है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक कमलेश चौहान, सोनिया मिनोचा, कांता शर्मा, यामिनी शर्मा, अमित शर्मा, पूजा शर्मा, रत्ना शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें